Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता
Breaking News

Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से गंभीर रूप से बीमार मासूम विहा को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

News DeskBy News DeskJune 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। घाटशिला प्रखंड के नयाग्राम निवासी संतोष कुमार मिश्रा, जो सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, अपनी चार माह की पुत्री विहा मिश्रा के जीवन को बचाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। गंभीर बीमारी से जूझ रही मासूम विहा के इलाज में परिवार की पूरी जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है। ऐसे कठिन समय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

जन्म के कुछ दिनों बाद ही गंभीर बीमारी की चपेट में आई मासूम

परिजनों के अनुसार, जन्म के कुछ दिनों बाद ही विहा मिश्रा को मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम (Meconium Aspiration Syndrome) और राइट सबड्यूरल हेमाटोमा (Right Subdural Hematoma) जैसी गंभीर बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंबई के एक अस्पताल में उसकी ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी।

अब तक मासूम के इलाज पर करीब 14 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। चिकित्सकों ने आगे एक और सर्जरी की आवश्यकता बताई है, जिसके लिए लगभग पांच लाख रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने यह एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था पत्र

आर्थिक संकट से जूझ रहे संतोष कुमार मिश्रा ने अपनी पुत्री के इलाज के लिए जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील की थी। इसी क्रम में वे जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मिले और बच्ची के इलाज में सहयोग की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। अपने अनुशंसा पत्र में उन्होंने गंभीर रूप से बीमार बच्ची के समुचित इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Jharkhand: ट्रेन से लापता हुए जन सुराज के पदाधिकारी का शव रेलवे पटरी के पास मिला, जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान हो गए थे लापता

मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत हुई आर्थिक सहायता

विधायक की पहल और अनुशंसा पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने 24 जून को विहा मिश्रा के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इसके तहत परिवार को सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मासूम विहा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

October 27, 2026

Jharkhand: ट्रेन से लापता हुए जन सुराज के पदाधिकारी का शव रेलवे पटरी के पास मिला, जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान हो गए थे लापता

October 27, 2026

Jamshedpur: संतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 नवंबर से टाटानगर होकर नियमित चलेगी

October 27, 2026
Recent Post

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

October 27, 2026

Jharkhand: ट्रेन से लापता हुए जन सुराज के पदाधिकारी का शव रेलवे पटरी के पास मिला, जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान हो गए थे लापता

October 27, 2026

Jamshedpur: संतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 नवंबर से टाटानगर होकर नियमित चलेगी

October 27, 2026

Adityapur: आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ को लेकर रेलवे तैयार, रेल मंत्री बोले- मंडल, संभाग और बोर्ड स्तर पर वॉर रूम सक्रिय, 24 घंटे की जा रही है निगरानी

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group