Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे सरयू राय, बोले- पुलिस और सरकार दोनों को दिखानी होगी गंभीरता
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे सरयू राय, बोले- पुलिस और सरकार दोनों को दिखानी होगी गंभीरता

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026Updated:June 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कल, 1 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सर्वदलीय/सर्व समाज और समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुलाई है। बैठक अपराह्न 4 बजे से प्रारंभ होगी।

    सरयू राय ने बताया कि यह बैठक प्रबुद्धजनों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग और हर दल के लोगों के साथ हो रही है। इस बैठक में जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विशद चर्चा होगी।

    उन्होंने कहा कि आज ऐसी स्थिति बन गई है कि अगर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होती है तो उसके इलाके के लोग उसके समर्थन में आ खड़े होते हैं। ऐसे में, इस तरह के मामलों को किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि पूरे समाज को समाधान की दिशा में एक साथ कदम बढ़ाना होगा।

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    इसके पूर्व श्री राय ने हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस शिथिल, अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह दिखी। अगर पुलिस एक्टिव रहती, अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहती तो वह नहीं होता, जो हो गया।

    श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस में शिथिलता और लापरवाही का आलम यह है कि सामान्य लोगों की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं होती। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पुलिस महकमे में ऊपर से लेकर नीचे तक परिवर्तन कर देना चाहिए।

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    सरयू राय ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सरकार को भी गंभीरता दिखानी चाहिए। यदि सरकार गंभीरता दिखाएगी, संवेदनशीलता को समझेगी, तभी प्रभावी कार्रवाई संभव होगी।

    इस बीच आज सरयू राय डीडी बार कांड में इलाज के दौरान मृत हिमांशु सिंह के घर गए और परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढस बंधाया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bistupur DD Bar case east singhbhum news Hemant Soren Government Himanshu Singh family Himanshu Singh murder Jamshedpur Jamshedpur all party meeting Jamshedpur breaking news jamshedpur crime news Jamshedpur Daily News Jamshedpur Hindi News Jamshedpur Law and Order Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur police Jamshedpur today news Jamshedpur Trending News JAMSHEDPUR UPDATE Jharkhand Law and Order Milani Hall Jamshedpur Saryu Roy Jamshedpur Saryu Roy MLA जमशेदपुर कानून व्यवस्था जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पुलिस लापरवाही जमशेदपुर लेटेस्ट न्यूज झारखंड न्यूज डीडी बार जमशेदपुर बिष्टुपुर मिलानी हॉल सरयू राय सर्वदलीय बैठक जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group