Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है
    Breaking News

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली का उन्नयन कर रहा है, जिससे वह प्रति मिनट 1.25 लाख तक टिकट बुकिंग की व्यवस्था कर सकेगा जो मौजूदा क्षमता 25,000 टिकट प्रति मिनट से पांच गुना अधिक है। रेल मंत्रालय की प्रौद्योगिकी इकाई रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) ने बुधवार को अपने 41वें स्थापना दिवस पर जारी बयान में कहा कि यह बढ़ी हुई क्षमता टिकट बुकिंग में उल्लेखनीय सुधार करेगी और भारतीय रेलवे को यात्री आरक्षण सेवाओं की बढ़ती मांग को अधिक दक्षता के साथ पूरा करने में सक्षम बनाएगी।

    रेल मंत्रालय के अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, अकादमिक क्षेत्र के विद्वान और क्रिस के कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य इस संगठन की यात्रा और भारतीय रेलवे के डिजिटल बदलाव में उसके योगदान को याद करना था। पिछले चार दशक में क्रिस ने यात्री आरक्षण प्रणाली, माल ढुलाई परिचालन प्रणाली, अनारक्षित टिकट प्रणाली, राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली और भारतीय रेलवे की ई-खरीद प्रणाली समेत कई महत्वपूर्ण डिजिटल प्रणालियां विकसित की हैं।
    अधिकारियों ने बताया कि इन पहल के तहत पिछले वर्ष भारतीय रेलवे का सुपरऐप ‘रेलवन’ लाया गया था, जिसे तब से देशभर के यात्रियों ने व्यापक रूप से अपनाया है।

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रिस के प्रबंध निदेशक जीवीएल सत्य कुमार ने कहा, ‘‘रेलवन सुपरऐप शुरू करने, यात्री आरक्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा मजबूत करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने जैसे हर कदम के पीछे एकमात्र सोच यह रही है कि प्रौद्योगिकी का अंतिम उद्देश्य भारतीय रेलवे और उसके यात्रियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।’’

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 000 है Railway Ticket Reservation: The passenger reservation system will now enable the booking of 1.25 lakh tickets per minute; the current capacity is 25 Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग मौजूदा क्षमता 25
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    July 2, 2026

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    July 2, 2026

    Jharkhand: अवैध संबंध के आरोप में महिला और पुरुष को पीटा, चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026
    Recent Post

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    July 2, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    July 2, 2026

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    July 2, 2026

    Jharkhand: अवैध संबंध के आरोप में महिला और पुरुष को पीटा, चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक चढ़ा

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group