Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन
Breaking News

Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

News DeskBy News DeskJuly 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रोजगार के अवसर और स्व-रोजगार पैदा करने के लिए पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें ‘इको-टूरिज्म’ (पर्यावरणीय पर्यटन) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यटन, कला और संस्कृति, खेल और युवा मामलों के विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची और पर्यावरणीय पर्यटन की अच्छी संभावना वाले अन्य इलाकों में पर्यावरणीय पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए विस्तृत योजनाएं तैयार करें।

उन्होंने कहा, ‘झारखंड में पर्यावरणीय पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके सर्किट विकसित करके राज्य में पर्यटन को एक नयी पहचान दी जा सकती है। हमें पर्यावरणीय पर्यटन सर्किट के लिए एक व्यापक और बेहतर योजना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।’’ सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य में प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों का नियोजित और समग्र विकास सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ‘पतरातू व्यू पॉइंट’ को विकसित करने का काम तेज करें और झारखंड के रामगढ़ जिले में पतरातू घाटी में रोपवे लगाने की योजना तैयार करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लातेहार जिले के नेतरहाट में ‘ग्लास वॉच टावर’ या ‘ग्लास ब्रिज’ बनाने, कोयल व्यू पॉइंट कॉटेज को विकसित करने, ट्रेकिंग की सुविधाएं और तरणताल बनाने तथा पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए अन्य बुनियादी ढांचे तैयार करने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना बनाएं।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

उन्होंने भूमिगत खदान वाले इलाकों की पहचान करने और उनके लिए पर्यटन योजना विकसित करने का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पर्यटन के विकास से राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।’ खेल और युवा मामलों के विभाग की समीक्षा करते हुए, सोरेन ने निर्देश दिए कि पदक जीतने वाले किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के सब्जी बेचने या ऐसा ही कोई अन्य काम करने के बारे में कोई खबर या शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करने और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं बनाने का निर्देश दिया।

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group