Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर की तरह रक्तदान की जागरुकता और किसी जगह देखने के नहीं मिलती और न ही इतनी सक्रियता किसी और शहर में रेड क्रॉस की देखने के मिलती है। रेड क्रॉस की सक्रियता के कारण इस शहर मंन लोग रक्तदान के विषय बहुत जागरूक है और नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ ही नियमित रक्तदाता और शतकवीर रक्तदाताओं के उदाहरण यहां देखने को मिलते हैं। आज स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन. के. घोष की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके जैसे महान सोच और उनके कर्मशीलता को परिभाषित करता है और इस परिवार की उच्चतम सोच इसमें झलकती है। उक्त विचार जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेडक्रॉस भवन में स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजविज्ञानी रबीन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि सभी के अन्दर एक ही ईश्वर का वास है लेकिन वे जो अपने अन्दर इस ओज को खोज लेते हैं, वे महान हो जाते हैं। उन्होने कहा जो भी आज याद किये जाते अपने सद्गुणों के कारण उन्होने अपने अन्दर के ईश्वरीय बल को उजागर किया और समाज के लिए प्रेरणा बनें, ऐसे ही स्व. एन. के. घोष जी के जीवन का सफर रहा है, जिन्होने एक साधारण साईकिल मिस्त्री से जीवन की शुरुआत की लेकिन उन्होने जो मजबूत विचार और आधार अपने परिवार को दिया, जिसके कारण आज वे याद किये जाते हैं। कार्यक्रम में रेड क्रॉस की पेट्रन पूरबी घोष, शिविर संयोजक डी. के. घोष, प्रभूनाथ सिंह, राजु सरदार, महादेव महतो मुख्य रूप से उपस्थित थेँ। रक्तदान शिविर में शतकवीर रक्तदाता एस एस मांडला ने अपना 111वां रक्तदान किया, जिन्हें विधायक श्री सरयू राय तथा उपस्थित अतिथियों ने सर्टिफिकेट एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। रक्तदान कार्यक्रम में उपस्थित श्री राय ने आज रेड क्रॉस द्वारा प्रत्येक माह संचालित होने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र को भी देखा तथा समाज के लिए तैयार किये जा रहे युवाओं को अपनी शुभकामना प्रदान की। रेड क्रॉस भवन मे आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ। रक्तदान कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सफल बनाने में घोष परिवार के इन्द्रनील घोष, मुनमुन घोष, इन्द्राणी घोष प्रसाद, शुभोजीत घोष, हीरा प्रसाद, बी.पी. घोष, स्वागतोमा, हीरक घोष, गणेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शिविर का संचालन किया। रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं एवं जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्तदान संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया। कार्यक्रम के समापन पर चिकित्सक डॉ. निर्जला झा, रेड क्रॉस कार्यकर्ता समीर सरकार, दीपक मित्रा का सम्मान रेडक्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपसचिव श्याम कुमार, पेट्रन पूरबी घोष एवं रक्तदान शिविर के संयोजक डी. के. घोष ने किया।

    बड़ा तालसा आगनबाड़ी केन्द्र में UCIL के CSR से स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत 08 जुलाई 2026 को बड़ा तलसा आंगनबाड़ी केंद्र में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में 56 ग्रामीण मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 51 मरीजों को जांच के साथ जरूरत अनुसार निशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया, इस दौरान नेत्र के पांच मरीजों में से 2 मरीज को जरूरत के अनुसार चश्मा प्रदान किया गया एवं 3 वैसे मरीज जिनके आंखों में मोतियाबिन्द थे, उन्हें ऑपरेशन हेतु राम मनोहर लोहिया नेत्रालय बागबेड़ा में ऑपरेशन हेतु निर्देशित किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा के साथ उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने सहयोग प्रदान किया, जिनके साथ शिविर का संयोजन रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा ने मुख्य रूप से किया। स्थानीय जागरुकता हेतु यूरेनियम कारपोरेशऩ ऑफ इंडिया के स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी शिविर के दौरान सक्रिय थे।

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Red Cross Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    July 8, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में उठाए व्यापारियों के अहम मुद्दे, पोर्टल सुधार और एमनेस्टी योजना की मांग

    July 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group