Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella- Kharsawan:अपनी लंबित मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी कफन ओढ़कर धरना स्थल पर बैठे और सरकार व प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द वार्ता कर मांगों का समाधान करने की मांग की।
    धरना के दौरान आंदोलनकारी धनपति सरदार ने कहा कि कफन ओढ़कर विरोध प्रदर्शन करना अत्यंत गंभीर और सांकेतिक कदम है। यह केवल विरोध नहीं, बल्कि अपनी मांगों के प्रति अंतिम प्रतिबद्धता और लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा के खिलाफ आंदोलनकारियों की पीड़ा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही और वे अपने अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ने को तैयार हैं।
    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन लगातार झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उनकी आवाज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने के कारण आंदोलनकारियों को इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा है।
    धनपति सरदार ने कहा कि सरायकेला-खरसावां झारखंड आंदोलन का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां के आंदोलनकारियों ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन आज वही आंदोलनकारी अपने अधिकारों और सम्मान की मांग को लेकर धरना देने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र वार्ता कर आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
    धरना में राजेश मुंदरी, योगेश्वर बेसरा, तारापाड़ा महतो, जन्मजय मंडल, शीला मालती टुडू, बिजली, शमशान सिंह मुंडा, भगत बेसरा, लखन मुड़िया, दीपक प्रधान, दादीकुई, विजय, वीरेंद्र, लखन, लाभों महतो, बया सरदार, सोनाराम सोरेन, गोपाल, कृष्ण, सिलाई, पंचा सरदार, हरिचरण पांडेया सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jharkhand aandolan news jharkhand latest news Jharkhand news samachar viral seraikella kharsawan breaking news seraikella kharsawan ke jharkhand andolankari ka सर me kafan bandhkar anischit kalin hartal jari seraikella kharsawan latest news seraikella kharsawan leatest news seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दिव्यांग महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से मिली राहत

    July 9, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दिव्यांग महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से मिली राहत

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan: गम्हरिया में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group