Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: गम्हरिया में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan: गम्हरिया में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella -Kharsawan: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 123, 124 एवं 125 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र के वितरण का सत्यापन किया तथा वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी पर्यवेक्षक (बीएलओ सुपरवाइजर) एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा दिशा-निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी पर्यवेक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand: शराब और जमीन घोटाले में जेल जा चुके IAS अधिकारी विनय चौबे ने फिर से कार्मिक विभाग में शुरू किया काम

    उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

    उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराएं तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc seraikella kharsawan news dc seraikella kharsawan nitish kumar singh gamaharia news jharkhand latest news Jharkhand news latest news jharkhand samachar seraikella kharsawan seraikella kharsawan samachar sir related news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: शराब और जमीन घोटाले में जेल जा चुके IAS अधिकारी विनय चौबे ने फिर से कार्मिक विभाग में शुरू किया काम

    September 12, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: शराब और जमीन घोटाले में जेल जा चुके IAS अधिकारी विनय चौबे ने फिर से कार्मिक विभाग में शुरू किया काम

    September 12, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की

    September 11, 2026

    Jadugoda: यूसील अस्पताल की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, एंबुलेंस नहीं मिली तो जादूगोड़ा पुलिस टेंपो से पोस्टमार्टम के लिए ले गयी शव

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group