Ranchi. धनशोधन मामलों में जेल जा चुके आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने झारखंड सरकार द्वारा उनका निलंबन रद्द किए जाने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले साल मई में शराब घोटाले और जमीन प्रकरण से संबंधित धनशोधन मामले में 1999 बैच के आईएएस अधिकारी चौबे को गिरफ़्तार किया था,

जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। पिछले साल अगस्त में रांची की एक अदालत ने शराब घोटाला मामले में चौबे को जमानत दी थी। हाल में शीर्ष अदालत ने उन्हें जमीन प्रकरण में जमानत दी।


