Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की
    Breaking News

    Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi . झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो माह के भीतर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करने को कहा है मुख्य न्यायाधीश एम एस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों के पद खाली होने के मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की।

    महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है। अदालत ने महाधिवक्ता को इस मामले में 18 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत अब इस मामले पर अगली सुनवाई 19 नवंबर को करेगी।

    इससे पहले, याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार से यह बताने को कहा था कि वह आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक पूरी करेगी। अदालत वन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस दौरान उसे बताया गया कि जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली पड़े हैं।

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण विभिन्न सरकारी विभागों में नए अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। अदालत ने इससे पहले कहा था कि आयोग एक संवैधानिक निकाय है और अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं रखा जा सकता।
    जेपीएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच आयोग के तीनों सदस्यों के इस्तीफे के ठीक एक दिन बाद, 10 अगस्त को जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद ख्यांगते को पिछले साल फरवरी में जेपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

    छात्रों के विरोध के बीच जेपीएससी के तीनों सदस्यों ने नौ अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की ओर से प्रश्नपत्र लीक सहित अन्य अनियमितताओं के आरोपों के सिलसिले में तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद इस्तीफे का ये घटनाक्रम सामने आया था।

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Highcourt fixes 2 months deadline for appointment of JPSC chairperson Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026

    Jadugoda: यूसील अस्पताल की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, एंबुलेंस नहीं मिली तो जादूगोड़ा पुलिस टेंपो से पोस्टमार्टम के लिए ले गयी शव

    September 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की

    September 11, 2026

    Jadugoda: यूसील अस्पताल की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, एंबुलेंस नहीं मिली तो जादूगोड़ा पुलिस टेंपो से पोस्टमार्टम के लिए ले गयी शव

    September 11, 2026

    Saraikela: बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड-2026’ प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group