Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए नियमानुसार समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा जमीन विवाद, विद्यालय में नामांकन, ग्राम सभा से संबंधित मामले, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, ई-रिक्शा उपलब्ध कराने, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा आंगनबाड़ी सेविका चयन से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी गईं।

    इसके अलावा आवास, पेंशन, राशन, बिजली, पेयजल, नाली-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर भी नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त ने विभिन्न मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    उपायुक्त ने विशेष रूप से जमीन एवं अन्य विवादित मामलों में संबंधित अभिलेखों एवं तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने, विद्यालय में नामांकन से जुड़े मामलों में पात्रता एवं नियमों के अनुरूप आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण एवं जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    directed office bearers to take action Jamshedpur: The Deputy Commissioner heard problems and complaints of citizens reached from different parts of the district Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की

    September 11, 2026

    Jadugoda: यूसील अस्पताल की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, एंबुलेंस नहीं मिली तो जादूगोड़ा पुलिस टेंपो से पोस्टमार्टम के लिए ले गयी शव

    September 11, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिरसानगर में पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान, पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह

    September 12, 2026

    Jamshedpur: उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्या व शिकायत, पदाधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

    September 12, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 2 माह की समयसीमा तय की

    September 11, 2026

    Jadugoda: यूसील अस्पताल की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, एंबुलेंस नहीं मिली तो जादूगोड़ा पुलिस टेंपो से पोस्टमार्टम के लिए ले गयी शव

    September 11, 2026

    Saraikela: बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड-2026’ प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group