Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 4 छात्राओं को डसा, एक की मौत
    Breaking News

    Jharkhand: हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 4 छात्राओं को डसा, एक की मौत

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के लोहरदगा जिले में एक निजी स्कूल के छात्रावास के कमरे में सो रही 12 वर्षीय एक छात्रा की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात कुरु थाना क्षेत्र के महुआटोली स्थित ‘सनवासीरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल’ में हुई।
    कुरु थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया, “सांप ने चार छात्राओं को डसा था, जिनमें से एक की मौत हो गई। दो छात्राओं का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया है।”

    स्कूल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मंगलवार रात भोजन करने के बाद छात्राएं छात्रावास के भूतल स्थित अपने कमरे में सोने चली गई थीं। उन्होंने कहा, “जहां सात छात्राएं सो रही थीं, उस कमरे में एक ‘करैत’ सांप घुस आया और उसने एक छात्रा को डस लिया। उसके चीखने पर बाकी छात्राएं जाग गईं, लेकिन तब तक सांप तीन अन्य छात्राओं को भी डस चुका था।

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर में सेटिंग ना होने पर ही अवैध बहुमंजिला इमारत होते हैं सील? बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण में सिटी मैनेजर सौरभ की भूमिका संदिग्ध!

    मृत छात्रा की पहचान वर्षा उरांव के रूप में हुई है। वह स्नेहा थाना क्षेत्र के अलाउदी नवाटोली गांव की रहने वाली थी। स्कूल के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांप छात्रावास के कमरे में कैसे पहुंचा।

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ रहा, कोल्हान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Snake bites 4 students at higher secondary residential school hostel; one dies. Jharkhand: हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 4 छात्राओं को डसा एक की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर में सेटिंग ना होने पर ही अवैध बहुमंजिला इमारत होते हैं सील? बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण में सिटी मैनेजर सौरभ की भूमिका संदिग्ध!

    July 10, 2026

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ रहा, कोल्हान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

    July 10, 2026

    Railway Hydrogen Train: 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी

    July 10, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर में सेटिंग ना होने पर ही अवैध बहुमंजिला इमारत होते हैं सील? बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण में सिटी मैनेजर सौरभ की भूमिका संदिग्ध!

    July 10, 2026

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव झारखंड की ओर बढ़ रहा, कोल्हान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

    July 10, 2026

    Jharkhand: हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 4 छात्राओं को डसा, एक की मौत

    July 10, 2026

    Railway Hydrogen Train: 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी

    July 10, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स करीब 700 अंक तक चढ़ा

    July 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group