Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Mutual funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश जून में 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये पर
Breaking News

Mutual funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश जून में 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये पर

News DeskBy News DeskJuly 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच इक्विटी यानी शेयर में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में जून के दौरान शुद्ध निवेश 26 प्रतिशत बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये रहा। म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। हालांकि, बॉन्ड आधारित योजनाओं से 1.09 लाख करोड़ रुपये की निकासी के कारण जून में म्यूचुअल फंड उद्योग से कुल 52,949 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई। यह मई में हुई 64,131 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी से कम रही।

इस बीच, म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) जून के अंत में बढ़कर 82.22 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो मई के अंत में 81.60 लाख करोड़ रुपये थीं। आंकड़ों के अनुसार, जून में इक्विटी योजनाओं में 28,973 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जबकि मई में यह 22,908 करोड़ रुपये था।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

इससे पहले अप्रैल में 38,440 करोड़ रुपये, मार्च में 40,450 करोड़ रुपये, फरवरी में 25,978 करोड़ रुपये और जनवरी में 24,028 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया था। इक्विटी श्रेणी में जून के दौरान ‘मिडकैप फंड’ में सबसे अधिक 6,090 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद ‘स्मॉलकैप फंड’ में 5,602 करोड़ रुपये और ‘फ्लेक्सीकैप फंड’ में 5,231 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, ‘लार्जकैप फंड’ में 2,067 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। वहीं, डिविडेंड वाला फंड और इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस) से जून के दौरान शुद्ध निकासी दर्ज की गई। इसके अलावा, जून में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 3,443 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जबकि मई में इस श्रेणी से 725 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group