Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur. मानगो-डिमना रोड बाजार में एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के टूटे ताले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    Breaking News

    Jamshedpur. मानगो-डिमना रोड बाजार में एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के टूटे ताले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ओलीडीह थाना क्षेत्र के इस बाजार में अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़ दिए और नकदी समेत कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरों ने मुख्य रूप से किराना, मेडिकल और रोजमर्रा के सामान की दुकानों को निशाना बनाया। जिन दुकानों में चोरी की पुष्टि हुई है, उनमें श्याम जनरल स्टोर, विष्णु भंडार, मां वैभव वैष्णो मेडिकल, मनोज केजरीवाल का हार्डवेयर दुकान, रामाज्ञा आटा चक्की, राधा कृष्ण ट्रेलर और शुभम स्टोर शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया गया।

    रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो बाजार का दृश्य देखकर दंग रह गए। अधिकांश दुकानों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकानों के गल्लों में रखी नकदी, जरूरी सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी हुई हैं। हालांकि कुल नुकसान का आकलन अभी दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौके पर जुट गए। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

    Himanshu Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद दुकानदारों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर नियमित गश्त होती, तो इतनी बड़ी चोरी की घटना को रोका जा सकता था।

    Jamshedpur: गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Locks of around 10 to 12 shops broken in a single night in the Mango-Dimna Road market; questions raised regarding police patrolling. Jamshedpur. मानगो-डिमना रोड बाजार में एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के टूटे ताले पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Himanshu Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    Jharkhand Crime: बाप ने 13 साल की बेटी की हत्या की, बचाने आये चचेरे भाई को भी मार डाला

    July 13, 2026
    Recent Post

    Himanshu Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    Jharkhand Crime: बाप ने 13 साल की बेटी की हत्या की, बचाने आये चचेरे भाई को भी मार डाला

    July 13, 2026

    Jharkhand Congress: परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने छात्रों की मैराथन आयोजित की, कन्हैया कुमार ने दिखायी हरी झंडी

    July 13, 2026

    Jamshedpur. मानगो-डिमना रोड बाजार में एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के टूटे ताले, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    July 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group