Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Raid Mock Drill: हवाई हमलों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
    Breaking News

    Air Raid Mock Drill: हवाई हमलों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सोमवार को जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली और झारखंड के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन और सर्किट हाउस क्षेत्र में किया गया।

    इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय की तैयारियों का परीक्षण किया गया। यह अभ्यास उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित हवाई हमले या अन्य आपात स्थिति के दौरान प्रशासनिक तंत्र की प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना और कमियों को दूर करना है। अभ्यास के दौरान एयर रेड सायरन बजाने, ब्लैकआउट व्यवस्था लागू करने, राहत और बचाव अभियान चलाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया गया।

    Tata की कंपनी पर साइबर हमला, Apple और टेस्ला के गोपनीय दस्तावेज लीक पर बोले आईटी सचिव, जांच जारी, ज्यादा नुकसान नहीं

    सिविल डिफेंस कर्मियों ने आपदा की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि यह केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास था और नागरिकों को किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग, गृह रक्षावाहिनी, एनसीसी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

    Jharkhand: अंधविश्वास की बलि चढ़ा 13 साल का मासूम, चाचा ने भतीजे की चाकू गोदकर की हत्या

    सभी विभागों ने आपसी तालमेल के साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यास समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया को बेहतर बनाने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Raid Mock Drill: A comprehensive air raid Air Raid Mock Drill: हवाई हमलों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड and mock drill was organized by Civil Defence to assess preparedness for dealing with air raids. blackout ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata की कंपनी पर साइबर हमला, Apple और टेस्ला के गोपनीय दस्तावेज लीक पर बोले आईटी सचिव, जांच जारी, ज्यादा नुकसान नहीं

    July 14, 2026

    Jharkhand: अंधविश्वास की बलि चढ़ा 13 साल का मासूम, चाचा ने भतीजे की चाकू गोदकर की हत्या

    July 14, 2026

    Jharkhand Crime: तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Recent Post

    Tata की कंपनी पर साइबर हमला, Apple और टेस्ला के गोपनीय दस्तावेज लीक पर बोले आईटी सचिव, जांच जारी, ज्यादा नुकसान नहीं

    July 14, 2026

    Jharkhand: अंधविश्वास की बलि चढ़ा 13 साल का मासूम, चाचा ने भतीजे की चाकू गोदकर की हत्या

    July 14, 2026

    Jharkhand Crime: तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

    July 14, 2026

    Jamshedpur: श्रावणी मेले के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए महादेवशाल रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा

    July 14, 2026

    Air Raid Mock Drill: हवाई हमलों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group