Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
    Breaking News

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चर्चित हिमांशु हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले के सभी 16 आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसकी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने दी।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) शामिल हैं। राघवेन्द्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जबकि गणेश मछुवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना के बाद आरोपितों को फरार कराने और छिपाने में इस्तेमाल की गई टीवीएस एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई है।

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    सिटी एसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय आसूचना और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर लगातार छापेमारी कर मामले की हर कड़ी को जोड़ा। इससे पहले 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि दो आरोपित फरार थे। अब उनकी भी गिरफ्तारी हो जाने से मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    जांच में यह भी सामने आया कि गणेश मछुवा ने मुख्य आरोपित विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेन्द्र उर्फ घेरे को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस के मुताबिक, गणेश के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में दो बार जेल भी जा चुका है। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ हिमांशु हत्याकांड के सभी 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Himanshu Murder Case: Two more arrested in the Himanshu Singh murder case in Jamshedpur; 16 accused now in police custody. Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया गया डेंगू के प्रति जागरूक

    July 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया गया डेंगू के प्रति जागरूक

    July 15, 2026

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026

    Tatanagar: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव, यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group