Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: आज जमशेदपुर में दिखेगा आस्था का महासंगम! तीन भव्य रथों पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
    Breaking News

    Jamshedpur: आज जमशेदपुर में दिखेगा आस्था का महासंगम! तीन भव्य रथों पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शहर में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां पिछले करीब एक महीने से चल रही हैं। आयोजकों ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

    रथ यात्रा की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद यात्रा गोपाल मैदान, जुबली गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड और कीनन स्टेडियम होते हुए आगे बढ़ेगी और शाम करीब 7:30 बजे साकची पहुंचेगी। करीब 4.5 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करेंगे।

    Jamshedpur: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक, आज और 18 जुलाई को रद्द रहेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन

    इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र के लिए तीन भव्य रथ तैयार किए गए हैं। रथों को फूलों, रंग-बिरंगी ध्वजाओं और विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाएगा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर आरती, पूजा और महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

    Tata Steel: टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

    इस्कॉन जमशेदपुर के अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ जगन्नाथ दास के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के लिए करीब एक हजार स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी महाप्रसाद, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य सेवाओं में सहयोग करेंगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and thousands of devotees will gather. Jamshedpur: A grand confluence of faith will be witnessed in Jamshedpur today! Lord Jagannath will set out on three magnificent chariots Jamshedpur: आज जमशेदपुर में दिखेगा आस्था का महासंगम! तीन भव्य रथों पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक, आज और 18 जुलाई को रद्द रहेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन

    July 16, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

    July 16, 2026

    World Cup Football: फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक, आज और 18 जुलाई को रद्द रहेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन

    July 16, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

    July 16, 2026

    World Cup Football: फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

    July 16, 2026

    Jamshedpur: आज जमशेदपुर में दिखेगा आस्था का महासंगम! तीन भव्य रथों पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

    July 16, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने की पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा, लंबित परियोजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group