Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    कहा- ‘आंगेन’ ने संथाली भाषा, संस्कृति और झारखंड की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया, पूरा पोटका विधानसभा गर्वान्वित हुआ
    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में संथाली फिल्म “आंगेन” (Angen) के निर्देशक रवि राज मुर्मू को ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ (Best Debut Film of a Director) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल रवि राज मुर्मू की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे झारखंड, संथाली भाषा और आदिवासी समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आंगेन’ के माध्यम से संथाली भाषा, संस्कृति, परंपरा और समाज की संवेदनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। रवि पोटका विधानसभा के जादूगोड़ा से आते है।

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    विधायक श्री सरदार ने कहा कि झारखंड की मिट्टी प्रतिभाओं से समृद्ध है और राज्य के युवा कलाकार आज अपनी रचनात्मकता के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। रवि राज मुर्मू की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को अपनी मातृभाषा, संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित उत्कृष्ट सिनेमा के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    विधायक संजीव सरदार ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि राज मुर्मू भविष्य में भी अपनी सृजनात्मक प्रतिभा से झारखंड, संथाली भाषा और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक बार फिर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    72nd National Film Awards Angen Film Angen Movie Award Winning Film Best Debut Director Best Debut Film Director breaking news Cultural Heritage east singhbhum Film Director Film Industry Google Discover Google News Indian Cinema Indian Film Awards jadugoda Jharkhand news Jharkhand Pride National Award Winner National Film Awards potka mla POTKA NEWS Ravi Raj Murmu Regional Cinema sanjeev sardar Santali Culture Santali Film Santali Language Tribal Cinema Tribal Culture
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group