Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना
Breaking News

Jamshedpur News :मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना

विधायक संजीव सरदार द्वारा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया
News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पोटका। पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में मलेरिया के प्रकोप से बच्चों की हुई मौतों के बाद रविवार को विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक संजीव सरदार का संदेश पहुंचाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

हितबासा, खड़िया साईं और झारिया गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, विधायक की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की

प्रतिनिधिमंडल ने पोड़ा-तेंतला पंचायत के हितबासा (दोड़दोड़ा टोला), हेसालबिल पंचायत के खड़िया साईं तथा भाटिन पंचायत के झारिया गांव पहुंचकर मलेरिया से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की साथ ही विधायक की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों का हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विधायक संजीव सरदार लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

राहत कार्य में तेजी लाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल विशेष जांच शिविर लगाने, डीडीटी का छिड़काव कराने, मच्छरदानी वितरण तेज करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मलेरिया संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को युद्धस्तर पर कार्य करना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रतिनिधिमंडल में हिरामणि मुर्मू, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भक्त, चक्रधर महतो एवं रमेश सोरेन शामिल थे।

JAMSHEDPUR NEWS :29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

October 24, 2026

RAILWAY NEWS:रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, 27 अक्टूबर से आरक्षण काउंटरों पर भी मिलेगा ₹10 लाख का वैकल्पिक यात्रा बीमा

October 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

October 24, 2026

RAILWAY NEWS:रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, 27 अक्टूबर से आरक्षण काउंटरों पर भी मिलेगा ₹10 लाख का वैकल्पिक यात्रा बीमा

October 24, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 551 यात्री पकड़े गए, ₹4.02 लाख की वसूली

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: शैलेश लोढ़ा के नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड’ ने जीता दर्शकों का दिल, हास्य और भावनाओं से गूंजा ऑडिटोरियम

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group