Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: JPSC विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, 22 को घेराव
    Breaking News

    Jamshedpur News: JPSC विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, 22 को घेराव

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के आह्वान पर 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, मनमानी रवैये और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा शामिल हुए। हाथों में मशाल और न्याय की मांग को लेकर युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक एवं परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

    इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार झारखंड के लाखों युवाओं के सपनों, उनके संघर्ष और भविष्य पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि जब युवा वर्षों की मेहनत के बाद भी भ्रष्ट व्यवस्था और अनियमितताओं का शिकार होते हैं, तब यह पूरे राज्य की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। भाजपा युवा मोर्चा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भाजयुमो का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। वहीं, उन्होंने झारखंड प्रदेश के आह्वान पर 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय घेराव में शहर के छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, चंदन चौबे, श्वेता कुमारी, चिंटू सिंह, सुधीर तिवारी, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, पवन सिंह, मनोज सिंह, अशोक मिश्रा, अनमोल वर्मा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Yuva Morcha BJYM Jamshedpur BJYM Protest breaking news Exam Irregularities Exam News Google Discover Google News Government Jobs India News Jamshedpur news Jharkhand news Jharkhand Politics JPSC JPSC exam JPSC Protest JPSC PT Exam JPSC Recruitment JPSC Updates Local News Paper Leak Allegation political news Protest March Ranchi JPSC Office Recruitment Process Recruitment Scam Recruitment Transparency Student Protest Torch Rally Youth Protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group