Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा
    Breaking News

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.  सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने से मारे गए झारखंड के चार श्रमिकों में से तीन के शव शुक्रवार को राज्य पहुंचा दिए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य प्रवासन नियंत्रण कक्ष की टीम लीडर शिखा लाकड़ा ने बताया कि खूंटी जिले के दो और हजारीबाग जिले के एक श्रमिक का शव लाया गया, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक का शव शनिवार तक झारखंड लाए जाने की उम्मीद है। लाकड़ा ने  कहा, शुक्रवार को तीन शवों को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे लाया गया।

    चौथा शव शनिवार को झारखंड लाया जाएगा।’’ खूंटी जिले के डाहू गांव निवासी और परियोजना में वेल्डर के तौर पर काम करने वाले कृष्णा साहू तथा बुदारू विकास कंडुलना के शव उनके गांव ले जाए गए। साहू के छोटे भाई बबलू ने कहा, मेरे बड़े भाई कृष्णा साहू का अंतिम संस्कार गांव में अपराह्न करीब एक बजे किया गया।’’ बबलू अपने भाई के साथ सिक्किम में थे और परियोजना स्थल पर श्रमिकों को खाना पहुंचाने का काम करते थे। हजारीबाग जिले के रहने वाले ‘एक्सकेवेटर’ (खुदाई करने वाली मशीन) के संचालक जगेश्वर ठाकुर (46) का शव भी शुक्रवार सुबह उनके गांव पहुंचाया गया।

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    लाकड़ा ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले मैश बारजो (53) का शव भी बरामद कर लिया गया है और यह शनिवार को लाया जाएगा। सोमवार को समरडुंग में राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना के तहत एक निर्माणाधीन सुरंग में संभवत: मीथेन गैस के रिसाव के कारण हुए धमाके के बाद सुरंग ढह गई, जिसमें 25 मजदूरों की मौत हो गई।

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: The bodies of three individuals from Jharkhand who died in the Sikkim tunnel accident have arrived; the body of the fourth worker Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे Mesh Barjo from West Singhbhum district will arrive today. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026

    CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    July 25, 2026
    Recent Post

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    July 25, 2026

    CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    July 25, 2026

    Jharkhand: दोस्त ने पत्थर के मूसल से सिर पर हमला कर युवक को बेरहमी से मार डाला, आरोपी ने किया सरेंडर

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group