Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू
    Breaking News

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि भारतीय रेलवे ने धुले हुए चादरों की गुणवत्ता जांचने के लिए एआई-कैमरा का उपयोग करने वाली प्रायोगिक परियोजना शुरू की है। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि चादरों को प्रत्येक यात्रा के उपरांत धोए जाने के विपरीत ऊनी कंबलों को माह में एक बार धोए जाने का स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दृष्टि से क्या औचित्य है।

    इसके साथ ही स्वचालित एआई- कैमरा दाग-धब्बा पहचान प्रौ‌द्योगिकी के उपयोग को लेकर भी सवाल किया गया था। मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल वातानुकूलित श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रत्येक यात्रा के दौरान साफ और स्वच्छ ‘बेडरोल’ मुहैया करती है। प्रत्येक बेडरोल में दो चादर, एक तकिया कवर और एक तौलिया होता है। उन्होंने कहा कि एक चादर सीट पर बिछाने के लिए होती है जबकि दूसरी चादर कंबल के अंदर की परत बनाने के लिए होती है ताकि कंबल यात्री के शरीर से सीधे संपर्क में ना रहे। इस कंबल की चादर को प्रत्येक इस्तेमाल के बाद धोया जाता है। वैष्णव ने कहा कि यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रायोगिक पहल के रूप में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालित रेलगाड़ियों और कामाख्या एवं हावड़ा के बीच परिचालित वंदे भारत शयनयान गाड़ियों की सभी वातुनुकूलित श्रेणी के यात्रियों को कंबल के कवर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    यात्रियों द्वारा इस पहल की सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि चादरों की सफाई की प्रभावशीलता की जांच के लिए सभी मशीनीकृत ‘लॉन्ड्री’ में ‘व्हाइटो मीटर’ का उपयोग किया जाता है। वहीं निगरानी के लिए भारतीय रेल की ‘लॉन्ड्री’ के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल ने पुणे मंडल, मध्य रेलवे और जयपुर एवं जोधपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे में लॉन्ड्री में धुले हुए चादरों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वचालित एआई-कैमरा दाग-धब्बा पहचान प्रौ‌द्योगिकी उपयोग करने की प्रायोगिक परियोजना भी शुरू की है।

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway 'Train Bed Roll': AI cameras will now detect stains on railway bedsheets; pilot project launched and trials underway in three divisions. Railway 'Train Bed Roll': अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च ट्रायल शुरू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    July 25, 2026

    CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    July 25, 2026
    Recent Post

    Railway ‘Train Bed Roll’: अब रेलवे की बेडशीट में AI CAM खोजेगा दाग-धब्बे, इन 3 डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, ट्रायल शुरू

    July 25, 2026

    Sonam Wangchuk: वांगचुक ने सरकार से ‘समझौते’ के आरोप नकारे, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका में तोड़ा अनशन

    July 25, 2026

    Chaibasa: सिक्किम सुरंग हादसे में मारे गए झारखंड के तीन व्यक्तियों के शव पहुंचे, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चौथे श्रमिक मैश बारजो का शव आज पहुंचेगा

    July 25, 2026

    CJP Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    July 25, 2026

    Jharkhand: दोस्त ने पत्थर के मूसल से सिर पर हमला कर युवक को बेरहमी से मार डाला, आरोपी ने किया सरेंडर

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group