Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल
Breaking News

Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा मोड़ पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। चापड़ और लोहे के पाइप से हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी हमलावरों का निशाना बन गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात घोड़ाबांधा मोड़ पर कुछ युवकों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई। दोनों पक्षों के अधिकांश युवक नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने अचानक चापड़ निकालकर हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष पर लोहे के पाइप से भी वार किए गए। इस हमले में विष्णु सिंह सरदार और राहुल सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसी दौरान अपने पति विष्णु सिंह सरदार को बचाने और झगड़ा शांत कराने पहुंचीं उनकी पत्नी पर भी हमलावरों ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। महिला के घायल होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

स्थानीय लोगों की सूचना पर टेल्को पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी नीग्रो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

पुलिस का कहना है कि मारपीट के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घोड़ाबांधा मोड़ पर हुई इस हिंसक घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित के मॉडल से दिखाई प्रतिभा

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group