Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए
    Breaking News

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur. सीबीआइ ने चक्रधरपुर मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर सत्यम कुमार को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में कोलकाता स्थित मेसर्स एमआरटी सिग्नल्स लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों सुब्रत चक्रवर्ती और राजू पंडित को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले में सीबीआइ की अलग-अलग टीमों ने पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड और बिहार में भी आरोपियों के ठिकानों को खंगाला.

    इस दौरान एजेंसी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण को बरामद किया है. इसकी जांच की जा रही है. सीबीआइ ने 24 जुलाई को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त कार्रवाई की है. सीबीआई की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को आरोपी रेलवे अधिकारी और निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    आरोप है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत सिग्नल एवं दूरसंचार कार्यों को अंजाम दे रही कंपनी एमआरटी सिग्नल्स लिमिटेड के कॉन्ट्रैक्ट वेरिएश फाइल और प्राइस वेरिएशन क्लॉज से जुड़े मामलों को पास कराने और अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले में भारी रिश्वत की मांग की गई थी.

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    सीबीआई ने आरोपितों के पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार स्थित आवासीय एवं कार्यालय परिसरों पर भी तलाशी ली. इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं. सभी आरोपितों को सक्षम अदालत में पेश किया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार Deputy Chief Engineer of CKP Rail Division arrested while accepting a bribe of ₹4 lakh; CBI takes action at Howrah Station two others also nabbed. और दो लोग भी धराए हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group