Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे
    Breaking News

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar. झारखंड के देवघर और दुमका जिलों में 30 जुलाई से शुरू होने वाले एक माह के श्रावणी मेले के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ड्रोन, फेस रिकग्निशन कैमरों और 11,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष इस मेले में 35 से 40 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रावण मास के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि देवघर शहर और उसके आसपास 100 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं तथा हजारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर और उसके आसपास एआई आधारित ड्रोन निगरानी तथा चेहरे को पहचानने वाले कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर और आसपास 1,200 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि एआई आधारित एकीकृत मेला नियंत्रण कक्ष, सूचना एवं हेल्पलाइन के लिए चैटबॉट, एआई आधारित यातायात प्रबंधन प्रणाली तथा विभिन्न स्थानों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे भी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तीन कंपनियां, द्रुत कार्य बल, झारखंड जगुआर की दो टीम तथा बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता तैनात किया जाएगा। शिवगंगा तालाब पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी तैनात रहेगी। दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, सुरक्षा, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, खोया-पाया केंद्र और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को 28 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मेले के दौरान वीआईपी और वीवीआईपी के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। झारखंड और बिहार के अधिकारी मेले के सफल आयोजन के लिए साथ काम कर रहे हैं।

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    500 police personnel will be deployed for the 'Shravani' Mela. 500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे and 11 cameras Shravani Mela Deoghar: AI-based drones Sravni Mela Devghar: 'श्रावणी' मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन कैमरे और 11
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group