Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं
    Breaking News

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में देश-विदेश से राज्य के बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बृहस्पतिवार को अपनी शुभकमानाएं दीं। हर साल श्रावण मास में लाखों शिवभक्त देवघर आते हैं और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए दुमका जिले स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम भी पहुंचते हैं।

    सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त लोगों एवं देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम तथा बाबा बासुकीनाथ धाम पधारने वाले सभी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का झारखंड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं जोहार।’’

    उन्होंने कहा, बाबा भोलेनाथ आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपकी श्रद्धा, आस्था और तपस्या सफल हो तथा यह पावन श्रावण मास आप सभी के लिए मंगलमय हो।’’

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    मुख्यमंत्री ने कहा, श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपनी यात्रा सुरक्षित एवं सुखद बनाएं। राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को महीने भर चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन किया।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ड्रोन, चेहरा पहचानने वाले कैमरे और 11,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को यह मेला समाप्त होगा और इसमें 35-40 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
    उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और उसके आसपास 1,200 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Shravani Mela: CM Hemant Soren extended his best wishes to the devotees visiting Baba Baidyanath Dham during the month of Shravan. Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026
    Recent Post

    Bank Minimum Balance: निजी क्षेत्र के बैंकों ने खातों में न्यूनतम जमा राशि कम होने पर  खाताधारकों से कमाये 4,949 करोड़ रुपये

    July 30, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा

    July 30, 2026

    Sravni Mela: CM हेमंत सोरेन ने श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

    July 30, 2026

    Income Tax Return: अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, कल तक आखिरी मौका

    July 30, 2026

    Sansad Monsoon session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार 8वें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल, बैठक दो बजे तक के लिए स्थगित

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group