Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर झारखंड सरकार चिंतित, शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जा रहे, दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बोले राज्यपाल
    Breaking News

    Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर झारखंड सरकार चिंतित, शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जा रहे, दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बोले राज्यपाल

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किए जा रहे हैं। राज्यपाल के रूप में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए गंगवार ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को उसी तरह से सुलझाया जाना चाहिए जैसे केंद्र सरकार ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को संभाला था।

    झारखंड में जारी छात्रों के प्रदर्शनों से जुड़े एक सवाल के जवाब में गंगवार ने कहा, ”आपने देखा कि दिल्ली में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ था। वहां मामले को सुलझा लिया गया। यहां भी इसे उसी तरह सुलझाया जाना चाहिए।”

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    राज्य में झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली व अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हर राज्य को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अनियमितताएं होती हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।”
    उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों को एक ”नयी दिशा” देनी चाहिए।

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    गंगवार ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इससे पहले, राज्यपाल के रूप में दो वर्ष पूरे होने पर लोक भवन में कुलपतियों, शिक्षाविदों, संपादकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत करते हुए गंगवार ने दोहराया कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उच्च शिक्षा को मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहा है।
    अपने कार्यकाल को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे संसदीय करियर की तरह ही पूरी प्रतिबद्धता के साथ सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। राज्यपाल ने राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर सहयोग देने के लिए राज्य सरकार का भी आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि ऐसा रचनात्मक सहयोग जन कल्याण और विकास पहलों को मजबूत करता रहेगा।
    इस अवसर पर एक कॉफी-टेबल बुक ”संवाद से विश्वास” का भी विमोचन किया गया, जिसमें राज्यपाल के दो साल के कार्यकाल के दौरान की गई पहलों, उपलब्धियों और जनसंपर्क का दस्तावेजीकरण किया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Jharkhand government concerned about students' future; reforms being implemented in the education sector Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर झारखंड सरकार चिंतित says Governor on the occasion of completing a two-year tenure. दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बोले राज्यपाल शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जा रहे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026

    Jamshedpur: 1.88 करोड़ रुपये से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बना, फिर भी बागबेड़ा कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों के लोगों को नहीं मिल रहा नियमित पानी, जानें DC ने क्या दिये निर्देश

    September 19, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड हाइकोर्ट ने 8.86 एकड़ जमीन के अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण से जुड़े आपराधिक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

    September 19, 2026

    Tata Group की कंपनियों के शेयर में Black Friday, टाटा केमिकल्स सबसे अधिक टूटे, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स के शेयर भी लुढ़के

    September 19, 2026

    Jamshedpur: 1.88 करोड़ रुपये से बिष्टुपुर में नया फिल्टर पंप हाउस बना, फिर भी बागबेड़ा कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों के लोगों को नहीं मिल रहा नियमित पानी, जानें DC ने क्या दिये निर्देश

    September 19, 2026

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई भी थानेदार बदले

    September 19, 2026

    CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर तबियत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती, हाल ही में हैदराबाद से लौटी थीं

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group