Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं
Breaking News

LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

News DeskBy News DeskAugust 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी के सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये के बजाय 2,738 रुपये का मिलेगा। यह लगातार दूसरा महीना है, जब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। वहीं, एटीएफ की कीमत में वृद्धि ने एक जुलाई को की गई लगभग समान कटौती का असर खत्म कर दिया।

एक जुलाई और एक अगस्त को वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में की गई कटौती से पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। फरवरी के आखिर में संघर्ष शुरू होने के बाद 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी जबकि फरवरी में यह 1,740.50 रुपये थी। यानी इस दौरान इसमें कुल 1,373 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी।

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्यों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर इन कीमतों में संशोधन किया जाता है। वैट जैसे स्थानीय करों के कारण विभिन्न राज्यों में इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Railway ‘Bulet Train’: दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रधानमंत्री ने परियोजना के उत्तर कॉरिडोर को दी मंजूरी

घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं
घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों ईंधनों की कीमतों में आखिरी बार मई में लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

November 1, 2026

Railway ‘Bulet Train’: दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रधानमंत्री ने परियोजना के उत्तर कॉरिडोर को दी मंजूरी

November 1, 2026

Rahul Gandhi बोले-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चले, हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे

November 1, 2026
Recent Post

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

November 1, 2026

Railway ‘Bulet Train’: दिल्ली से गुवाहाटी तक चलेगी बुलेट ट्रेन, प्रधानमंत्री ने परियोजना के उत्तर कॉरिडोर को दी मंजूरी

November 1, 2026

Rahul Gandhi बोले-CEC ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चले, हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे

November 1, 2026

INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’ के बाद आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रैली, 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

November 1, 2026

Brown sugar Racket Expose: 20 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ बरामद, आठ युवक गिरफ्तार

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group