Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: MGM के गायनिक वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद, होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
    Breaking News

    Jamshedpur: MGM के गायनिक वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद, होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. 20 जुलाई को भर्ती एवं सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण होने की शिकायत पर शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में डॉक्टर से मिलने की बात पर विवाद हो गया। गायनिक वार्ड में भर्ती एक मरीज काजल कुमारी के परिजनों ने डॉक्टर से मिलने नहीं देने पर हंगामा कर दिया। मौके पर तैनात महिला होमगार्ड जवान द्वारा जब इसकी सूचना पुरुष जवानों को दी गई तो जवानों ने उन्हें नीचे उतरने को कहा।

    इस दौरान होमगार्ड जवानों एवं सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह लकड़ी टाल निवासी मनीष शर्मा (29) व मरीज के बिहार निवासी पति मिथिलेश कुमार (25) के बीच बहस के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद हाथापाई हो गई और मामला बढ़ने पर होमगार्ड जवानों ने लाठी से उन दोनों की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इसकी सूचना होमगार्ड जवानों द्वारा तत्काल एमजीएम थाना को दिए जाने पर एक अवर निरीक्षक पहुंचे और मामले की छानबीन की।

    जबकि भुईयांडीह निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनीष शर्मा द्वारा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव को सूचना दी गई। इसके बाद गुंजन यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और होमगार्ड जवानों के खिलाफ बेरहमी से मरीज के परिजनों की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर करीब 1 घंटा तक नारेबाजी चलती रही एवं अस्पताल के गेट पर धरने पर भी बैठ गए।

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    मौके पर पहुंचे पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार एवं एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए। गुंजन यादव का आरोप है कि एक भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके रिश्तेदार को लाठी से बेरहमी से पीटा गया। 8 से 10 जवानों ने मारपीट किया गया। सूचना मिलने पर वे तत्काल पहुंचे। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी दयानंद कुमार और एमजीएम थाना प्रभारी को सूचित किया। दोषी होमगार्ड जवानों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

    पुलिस अधिकारी टूटी हुई लाठी को लेकर गए हैं। शिकायत की गई है कि किसी भी जवानों के पास नेम प्लेट नहीं लगा था। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस से मांग की गई है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए दोषी जवानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर होमगार्ड जवानों का आरोप है गायनिक वार्ड से निकलने की बात पर मनीष शर्मा एवं मिथिलेश कुमार द्वारा दो जवानों की वर्दी फाड़ दी गई एवं हाथापाई भी की गई, जिसके बाद लाठी से पिटाई की गई है।

    Jamshedpur: जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ जमशेदपुर समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur News: Dispute over being stopped from entering MGM's gynaecology ward; Home Guard accused of assault; BJP workers create a ruckus. Jamshedpur News: एमजीएम के गायनिक वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा होमगार्ड पर मारपीट का आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    August 2, 2026

    Jamshedpur: जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ जमशेदपुर समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    Tata motors Sell Hike: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की जुलाई में 59 प्रतिशत बिक्री बढ़ी कंपनी ने 63,760 वाहन बेचे

    August 2, 2026
    Recent Post

    Devghar Helicopter Service: चार अगस्त से बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन के लिए शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

    August 2, 2026

    Jamshedpur: जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के खिलाफ जमशेदपुर समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा-भाजयुमो का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    Jamshedpur: MGM के गायनिक वार्ड में घुसने से रोकने पर विवाद, होमगार्ड पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

    August 2, 2026

    Tata motors Sell Hike: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की जुलाई में 59 प्रतिशत बिक्री बढ़ी कंपनी ने 63,760 वाहन बेचे

    August 2, 2026

    Jharkhand: लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध करने पर मामा की हत्या, माता-पिता घायल

    August 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group