Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047’ अभियान, छात्रों ने ली ड्रग-फ्री इंडिया की शपथ
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047’ अभियान, छात्रों ने ली ड्रग-फ्री इंडिया की शपथ

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026Updated:August 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में रविवार को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047” विषय पर संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

    रैली के साथ शुरू हुआ जागरूकता अभियान

    कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के विभिन्न छात्रावासों से छात्रों के एकत्रीकरण के साथ हुई। इसके बाद छात्रावास परिसर से मुख्य भवन तक नशा मुक्त युवा रैली निकाली गई। मुख्य भवन पोर्टिको से फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने रैली में भाग लिया। सभी प्रतिभागी इसके बाद DJLHC-212 सभागार पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।

    विकसित भारत 2047 के लिए युवाओं की भूमिका अहम

    कार्यक्रम का आयोजन प्रो. आर. वी. शर्मा, निदेशक-प्रभारी और प्रो. सरोज कुमार सारंगी, डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) के मार्गदर्शन में किया गया। प्रो. दिलीप कुमार, डीन (फैकल्टी वेलफेयर) ने फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की, जबकि प्रो. सतीश कुमार, डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक और छात्र शामिल हुए।

    JAMSHEDPUR NEWS: MY Bharat और NIC के संयुक्त प्रयास से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

    स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    प्रो. आर. वी. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशे से दूर रहना स्वस्थ, सक्षम और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। प्रो. सरोज कुमार सारंगी ने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा विरोधी अभियान के सक्रिय दूत बनने का आह्वान किया।

    ड्रग-फ्री इंडिया के लिए सामूहिक शपथ

    कार्यक्रम का समन्वय डॉ. जयेंद्र कुमार, NSS समन्वयक ने किया। उन्होंने रैली और लाइव प्रसारण की संपूर्ण व्यवस्था का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा ड्रग-फ्री इंडिया और विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ हुआ।

    JAMSHEDPUR NEWS: सहारा सिटी मानगो के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में 15वां स्थापना दिवस, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा संपन्न

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anti Drug Campaign Anti Narcotics Drive Campus Activities Campus News College Event Drug Awareness Programme Drug Free India Education Update Healthy Lifestyle India 2047 Jamshedpur education news Jamshedpur news Jharkhand Education Jharkhand news Nasha Mukt Yuva National Service Scheme NIT Jamshedpur NIT Jamshedpur News NSS Programme NSS Volunteers Pm narendra modi Prime Minister Address Student Pledge Student Rally Student Volunteers Technical Institute University News Viksit Bharat 2047 Youth Awareness Youth Campaign
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: MY Bharat और NIC के संयुक्त प्रयास से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सहारा सिटी मानगो के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में 15वां स्थापना दिवस, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा संपन्न

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कालियाडीह कैनाल में मिली महिला की हत्या का खुलासा, शादी का दबाव बनने पर प्रेमी ने पानी में डुबोकर मार डाला

    August 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: MY Bharat और NIC के संयुक्त प्रयास से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सहारा सिटी मानगो के श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में 15वां स्थापना दिवस, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा संपन्न

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कालियाडीह कैनाल में मिली महिला की हत्या का खुलासा, शादी का दबाव बनने पर प्रेमी ने पानी में डुबोकर मार डाला

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047’ अभियान, छात्रों ने ली ड्रग-फ्री इंडिया की शपथ

    August 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group