Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: NIT जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष का छात्र असंगी चेक डैम में डूबा, संस्थान परिसर में भारी बवाल, विरोध प्रदर्शन
    Breaking News

    Adityapur: NIT जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष का छात्र असंगी चेक डैम में डूबा, संस्थान परिसर में भारी बवाल, विरोध प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur.  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष (मेटलर्जी) के छात्र तनवीर (कोलकाता निवासी) असंगी चेक डैम (खरकई नदी) में डूब गया, इसके बाद संस्थान परिसर में भारी बवाल शुरू हो गया है. उग्र छात्रों ने मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया.आंदोलनरत छात्रों की स्पष्ट मांग है कि पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनका इस्तीफा लिया जाए. डैम में डूबे छात्र को तुरंत खोजा किया जाए और दुर्घटनास्थल पर गेट व गार्ड तैनात किए जाएं. बता दें कि डैम में डूबा छात्र तनवीर कोलकाता का रहने वाला है.

    ये घटना रविवार दोपहर लगभग 3 बजे की है, जब तनवीर अपने एक साथी के साथ नहाने गया था. साथी छात्रों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एनआईटी प्रशासन बिना किसी तैयारी या सुरक्षा उपकरण (जैसे रस्सी) के पहुंचा. चौथे वर्ष के छात्र दीप रंजन ने बताया कि बीते चार महीनों में वहां कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए.

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    दूसरी ओर, छात्रों के आरोपों को खारिज करते हुए एनआईटी के डिप्टी डायरेक्टर आर. डी. शर्मा ने कहा यह एक बेहद दुखद हादसा है. खबर मिलते ही दोपहर 3:30 बजे चीफ वार्डन, डीन एसडब्ल्यू और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी. एनडीआरएफ की मदद से बचाव कार्य जारी है. कैंपस ओपन होने के कारण आम रास्ते को पूरी तरह रोकना व्यावहारिक रूप से चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हमने जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और छात्रों को नदी की ओर न जाने के लिए लगातार सचेत किया जाता है.

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: NIT जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष का छात्र असंगी चेक डैम में डूबा विरोध प्रदर्शन संस्थान परिसर में भारी बवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026

    Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की

    August 3, 2026

    Jharkhand students Protest: जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group