Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की
    Breaking News

    Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर एक युवक यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत और समझाए जाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कहा, ”हमने युवक को समझा-बुझाकर और उसकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर उसे उतार लिया। वह शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह करीब साढ़े सात बजे उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान लातेहार जिले के निवासी हीरालाल (25) के रूप में हुई है। राज्य में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों छात्र पिछले चार-पांच दिन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं।

    पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से परेशान था। हालांकि, युवक के टावर पर चढ़ने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित इस घटना के एक कथित वीडियो में युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आकर समस्या का समाधान करना चाहिए। मुख्यमंत्री समस्याओं का समाधान कैसे नहीं कर सकते? मैंने, मेरे परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें वोट दिया था।

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    यदि मुख्यमंत्री नहीं आते हैं, तो वह नीचे नहीं उतरेगा।” हालांकि, स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में टावर पर चढ़ा था। इन अनियमितताओं के कारण उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिल सकी।

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demands resolution to his problem from the Chief Minister. Jharkhand: Youth climbs 100-foot-high mobile tower in Ranchi Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026

    Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की

    August 3, 2026

    Jharkhand students Protest: जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group