Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव
    Breaking News

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.  निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में किए गए नाटक को सही ठहराया जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंक दी। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई। यादव शुक्रवार को किए गए नाटक को लेकर जारी विवाद के बीच संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। इस मामले में उनके खिलाफ वाराणसी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।

    यादव जब संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनके नाटक को लेकर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि उन्होंने भगवान राम का अपमान किया है। इसके बाद उसने यादव पर चप्पल फेंक दी, जिसके बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद यादव के समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई हो गई। बाद में यादव ने आरोप लगाया कि यह उनकी जान लेने की कोशिश थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और गाजियाबाद में लोहे का सामान बनाने का काम करता है।

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस सूत्र ने बताया कि हैप्पी नामक एक अन्य व्यक्ति घटना के समय यादव के आवास के बाहर खड़ी एक एसयूवी कार में मौजूद था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों व्यक्ति वाहन की मरम्मत के काम के लिए बुलंदशहर से दिल्ली साथ आए थे। सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी उनके दावों की पुष्टि कर रहे हैं और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं।

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को भगवा कपड़े पहनकर संसद परिसर में मकर द्वार के सामने अन्य विपक्षी सांसदों के साथ नाटक किया था। यह प्रदर्शन अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में किया गया था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर SSP एहतेशाम वकारिब ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    September 17, 2026

    Railway: दीपावली-छठ में घर जाना होगा मुश्किल! ट्रेनों की सीटें फुल, हवाई किराया भी दोगुना से ज्यादा, पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे

    September 17, 2026

    Vande Bharat Sleeper ट्रेन की 35 साल की ‘सर्विस लाइफ’ को लेकर बनेगा साझा उद्यम, बीएचईएल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने  किया समझौता

    September 17, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर से ज्वेलरी शोरूम में चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे, दुकानदार को बातचीत में उलझाया, 42 ग्राम सोना लेकर हो गए फरार

    September 17, 2026

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group