Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
    Breaking News

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा के सीमावर्ती इलाके में उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि जामताड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद उसने शौचालय जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सड़क किनारे वाहन रोका और उसे नीचे उतारा।

    इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुकने पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    बता दें कि सुजीत सिन्हा को पिछले वर्ष पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज जेल भेजा गया था। अब उसे वहां से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। सुजीत सिन्हा पलामू जिले के डालटनगंज शहर के रेडमा इलाके का रहने वाला था। वह लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद था।

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Breaking: Notorious gangster Sujit Sinha killed in police encounter; he was being shifted from Sahibganj to Dhanbad Jail. Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026

    Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की

    August 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

    August 3, 2026

    Jharkhand Breaking: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

    August 3, 2026

    Pappu Yadav: पप्पू यादव पर संवाददाता सम्मेलन में फेंकी गई चप्पल, समर्थकों और हमलावर के बीच हाथापाई, राम मंदिर चढ़ावा चोरी नाटक का कर रहे थे बचाव

    August 3, 2026

    Jharkhand: रांची में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग की

    August 3, 2026

    Jharkhand students Protest: जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group