Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में गोलीकांड के घायल आफताब की कोलकाता में मौत, लोगों का फूटा गुस्सा, घेरा थाना, सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन
Breaking News

Jamshedpur: बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में गोलीकांड के घायल आफताब की कोलकाता में मौत, लोगों का फूटा गुस्सा, घेरा थाना, सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन

News DeskBy News DeskAugust 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में रविवार रात हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी आफताब खान की मंगलवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आफताब की मौत की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाना के सामने स्थित डनलप रोड पर उतर आए और सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

आक्रोशित लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को जेल नहीं भेज सकी है। उनका कहना था कि घटना के बाद से लगातार समय बीत रहा है, लेकिन अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय पर सख्त कार्रवाई करती तो अपराधियों के हौसले नहीं बढ़ते।

नशा मुक्ति अभियान बना जान का दुश्मन
पत्नी सलमा कादरी का आरोप है कि आफताब आलम लंबे समय से इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रहे थे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और अवैध धंधे का विरोध करने की पहल की थी। इसी कारण नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने पहले भी कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि सुनियोजित साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया।

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित शहवाज उर्फ भोंदू और उसके सहयोगियों का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उनका नाम नशे के अवैध कारोबार से भी जुड़ता रहा है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group