Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर CM हेमंत बोले: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा
    Breaking News

    Hemant Soren: JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर CM हेमंत बोले: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शन कर रहे नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों की ओर से उठाई गई चिंताओं को लेकर गंभीर है और इस संबंध में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। सोरेन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ये अभ्यर्थी 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं और उनकी मांग है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच झारखंड से बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक स्वतंत्र समिति से कराई जाए।

    सोरेन ने रांची में संवाददाताओं से कहा, “उनकी मांगों और सवालों के समाधान से जुड़े फैसले पूरी गंभीरता और बारीकी से जांच के बाद उचित समय पर घोषित किए जाएंगे। मुझे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी इससे आश्वस्त होंगे। सोरेन ने जांच का उल्लेख करते हुए कहा कि जांच एजेंसियां कथित अनियमितताओं के हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने कहा, “जिस तरह जांच टीम सक्रिय है, जहां भी किसी तरह की गलती हुई है या हो रही है, उन सभी चीजों की गहन जांच की जा रही है और सब कुछ सामने आने के बाद सरकार के फैसले भी निश्चित रूप से सामने आएंगे।”

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत राज्य सरकार जांच राज्य सीआईडी को सौंपकर मामले को “रफा-दफा” करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले उन्होंने कथित भर्ती घोटाले में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन का दावा करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की थी। जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आयोग ने बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच 25 से 27 जुलाई तक प्रस्तावित संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को “अपरिहार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस एमडी आफताब हत्याकांड का खुलासा, मोहम्मद समद और कुलसुम बीबी गिरफ्तार

    सीआईडी ने कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच के तहत जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 28 जुलाई से अब तक चार बार पूछताछ की है और रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो तथा धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी भी की है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: CM Hemant speaks on irregularities in recruitment exams Hemant Soren: JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर CM हेमंत बोले: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा including the JPSC; a decision regarding the demands of the protesting candidates will be taken at the appropriate time.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस एमडी आफताब हत्याकांड का खुलासा, मोहम्मद समद और कुलसुम बीबी गिरफ्तार

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;JPSC की 14वीं परीक्षा रद्द कर CBI जांच कराए सरकार, छात्रों से वार्ता कर निकाले समाधान: रघुवर दास

    August 4, 2026
    Recent Post

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस एमडी आफताब हत्याकांड का खुलासा, मोहम्मद समद और कुलसुम बीबी गिरफ्तार

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;JPSC की 14वीं परीक्षा रद्द कर CBI जांच कराए सरकार, छात्रों से वार्ता कर निकाले समाधान: रघुवर दास

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शंकोसाई चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; पिस्तौल, कारतूस और नकदी बरामद

    August 4, 2026

    Raghubar Das: छात्र बिना किसी कारण के सड़कों पर नहीं उतरे हैं, वे गंभीर आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, बोले रघुबर दास

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group