Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
    Breaking News

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chatra. झारखंड के चतरा जिले में गुस्साए लोगों द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में दो उपनिरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक लड़की का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आरोपी व्यक्ति की मंगलवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पु

    लिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने बताया कि टंडवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रभात रंजन बरवार द्वारा की गई जांच के आधार पर यह पाया गया कि आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया था। एसपी ने बताया कि लापरवाही के आरोपों में उपनिरीक्षक सुनील सिंह और दुलारी पूर्ति तथा कॉन्स्टेबल दशरथ महतो और प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की घटना सोमवार रात उस समय हुई जब लड़की शौच के लिए बाहर गई हुई थी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    अगली सुबह घर लौटने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी तो उसके परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने उसी गांव में रहने वाले आरोपी को उसके घर से बाहर निकाला और लाठियों तथा पत्थरों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि आरोपी वर्ष 2023 के बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद था और हाल ही में उसे रिहा किया गया था। इस बीच, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने जमीनी हकीकत, घटना के कारणों और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए मृतक के परिवार से मुलाकात की।

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई, दर्ज मामले, अब तक मामले में हुई गिरफ्तारियों और पीड़िता के परिवार को उपलब्ध कराई गई प्रशासनिक सहायता की जानकारी ली।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including two Sub-Inspectors Jharkhand Police: Four police personnel Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित suspended in connection with the mob-beating death of a rape accused.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Chaibasa Naxal Breaking: पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सलूका कायम ने दो महिला सदस्यों के साथ किया सरेंडर

    August 8, 2026
    Recent Post

    OnlyFans Best Models Guide: Find, Subscribe & Enjoy Premium Content

    August 8, 2026

    Jharkhand vidhansabha: झारखंड सरकार ने पक्ष के विरोध के बीच विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया

    August 8, 2026

    Jharkhand Police: दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 8, 2026

    Chaibasa Naxal Breaking: पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली सलूका कायम ने दो महिला सदस्यों के साथ किया सरेंडर

    August 8, 2026

    Jamshedpur: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कोयला चोरों ने चोरी रोकने गए कर्मी पर पत्थरों से हमला

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group