Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ भाजयुमो का तीखा हमला, CBI जांच और विधानसभा घेराव का आह्वान
Breaking News

Jamshedpur NEWS: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ भाजयुमो का तीखा हमला, CBI जांच और विधानसभा घेराव का आह्वान

News DeskBy News DeskAugust 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGTT, मैट्रिक सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठ रहे विवादों के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। संगठन ने कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और भर्ती संबंधी विवादों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा : नितिश कुशवाहा

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार भर्ती परीक्षाओं पर उठ रहे सवालों से अभ्यर्थियों का विश्वास प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तथा निष्पक्ष होनी चाहिए। उनके अनुसार परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य और मेहनत दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

विवादित परीक्षाओं की CBI जांच की मांग

नितिश कुशवाहा ने JPSC, JSSC और अन्य विवादित भर्ती परीक्षाओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष CBI जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच केवल निचले स्तर तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े सभी पहलुओं की होनी चाहिए।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

उन्होंने यह भी मांग की कि जिन परीक्षाओं को लेकर गंभीर आरोप और विवाद सामने आए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता प्रमाणित होती है तो आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

10 अगस्त विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान

भाजयुमो नेता ने 10 अगस्त को रांची में प्रस्तावित विधानसभा घेराव को युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों की आवाज बताते हुए छात्र-युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और जवाबदेही की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और युवाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता में कई नेता और छात्र रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, यूपीएससी अभ्यर्थी बिनय सिंह, ममता सिंह, सोनी कुमारी, अमित मेहता, सोनू मौर्य, अमित पांडेय और मुकेश सिंह सहित अनेक छात्र-युवा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group