Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील
Breaking News

Hemant Soren: BJP राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, CM हेमंत सोरेन का आरोप, ये की अपील

News DeskBy News DeskAugust 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं पर राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आंदोलनकारियों से संवाद और विश्वास के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील भी की। झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर जारी आंदोलन सोमवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं… समझता हूं कि आपके शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने माहौल खराब करने और राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि ऐसे किसी भी राजनीतिक बहकावे में न आएं। आप झारखंड का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करने का नहीं, बल्कि उसे सुनने और समस्याओं को सुलझाने का विषय है, जो कि सरकार की जिम्मेदारी है।

सोरेन ने कहा, “आपने अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना आपका अधिकार है और आपकी राय का सम्मान करना सरकार का फर्ज है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सरकार आपकी मांगों पर अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-संचालित, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहते हैं। हमारा स्पष्ट उद्देश्य व्यवस्था की कमियों को दूर करना है ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Jamshedpur: मानगो के पारडीह चौक के पास खड़े ट्रक में मिला चालक का शव, तमिलनाडु का रहने वाला था मरियप्पन, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनी है और उनके साथ लगातार बातचीत जारी है। सोरेन ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि सरकार ने किसी को भी नहीं बख्शा है, चाहे दोषी कोई भी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास केवल समस्याओं पर चर्चा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाधान की एक नयी मिसाल कायम करने के लिए काम किया जा रहा है।

Jamshedpur: मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर डलवाया कचरा,विधायक सरयू राय ने 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

उन्होंने कहा, “बात आपकी आवाज को अनसुना करने की नहीं है, बल्कि आपकी बात सुनने और आपकी समस्याओं का समाधान करने की है – और यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं अपनी बात दोहराऊंगा कि आइए बातचीत और आपसी विश्वास के जरिए मिलकर इस मुद्दे को सुलझाएं।”
मुख्यमंत्री ने सोमवार को छात्रों के आंदोलन के दौरान स्थिति को धैर्य और संवेदनशीलता के साथ संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों का आभार भी व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मानगो के पारडीह चौक के पास खड़े ट्रक में मिला चालक का शव, तमिलनाडु का रहने वाला था मरियप्पन, जांच में जुटी पुलिस

October 11, 2026

Jamshedpur: मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर डलवाया कचरा,विधायक सरयू राय ने 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

October 11, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के पासपोर्ट सेवा केंद्र की क्षमता बढ़ी, अब हर दिन 150 आवेदकों को मिलेगा मौका

October 11, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मानगो के पारडीह चौक के पास खड़े ट्रक में मिला चालक का शव, तमिलनाडु का रहने वाला था मरियप्पन, जांच में जुटी पुलिस

October 11, 2026

Jamshedpur: मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर डलवाया कचरा,विधायक सरयू राय ने 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

October 11, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के पासपोर्ट सेवा केंद्र की क्षमता बढ़ी, अब हर दिन 150 आवेदकों को मिलेगा मौका

October 11, 2026

Jharkhand: वेदांता आयरन एंड स्टील की सहायक कंपनी ESL इस्पात संयंत्र में गैस लीक, दो लोगों की मौत

October 11, 2026

Jharkhand: IIIT में छात्र की आत्महत्या के बाद छात्रों में आक्रोश, संस्थान प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, निदेशक के इस्तीफे की मांग

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group