Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, गृह विभाग ने जारी की सूची
    Breaking News

    Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, गृह विभाग ने जारी की सूची

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। गृह विभाग ने पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है।
    जारी सूची के मुताबिक, एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस बार सम्मानित होने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

    विशिष्ट सेवा के लिए जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरता पदक के लिए लातेहार के अवर निरीक्षक विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू का चयन हुआ है।

    सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में रेल के महानिरीक्षक डॉ. माइकल राज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी और कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं।
    इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी तथा एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

    Railway NEWS: इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी 08895/08896 स्पेशल

    रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुण्डरी और हवलदार विजय थापा को भी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों में जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो और प्रभा देवी तथा महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह का भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन किया गया है।

    पुलिस मुख्यालय ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मियों को 13 अगस्त 2026 की अपराह्न तक वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के समक्ष रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। मुख्यालय ने कहा है कि यदि इस दौरान किसी पदक प्राप्तकर्ता का स्थानांतरण या नया पदस्थापन हो चुका है तो संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक या नियंत्रक पदाधिकारी इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को देंगे। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किए जाने वाले ये पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान का प्रतीक हैं।

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में NSS द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 का आयोजन, युवाओं को नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including Kolhan DIG Anuranjan Kispotta Police Medal: 29 police officers and personnel from Jharkhand Police Medal: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक to receive police medals; Home Department releases list. गृह विभाग ने जारी की सूची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway NEWS: इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी 08895/08896 स्पेशल

    August 12, 2026

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में NSS द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 का आयोजन, युवाओं को नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश

    August 12, 2026

    Jamshedpur NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में करियर अवेयरनेस सेमिनार, छात्राओं को भारतीय सेना में ऑफिसर बनने के अवसरों की जानकारी

    August 12, 2026
    Recent Post

    Railway NEWS: इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब सप्ताह में दो दिन चलेगी 08895/08896 स्पेशल

    August 12, 2026

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में NSS द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 का आयोजन, युवाओं को नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश

    August 12, 2026

    Jamshedpur NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में करियर अवेयरनेस सेमिनार, छात्राओं को भारतीय सेना में ऑफिसर बनने के अवसरों की जानकारी

    August 12, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में e-Samarth और SEHIS पोर्टल पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला, 20 कॉलेजों के 100 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

    August 12, 2026

    Dhanbad NEWS: आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस में फर्जी टीटी बनकर टिकट जांच कर रही महिला पकड़ी गई, धनबाद लेडीज स्क्वायड ने की कार्रवाई

    August 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group