Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: चिल्गू के पास इथनॉल से लदा टैंकर कार को चपेट में लेने के बाद पलटा, हादसे में तीन लोग घायल, इथनॉल रिसते ही डब्बे में भरने लगे लोग
    Breaking News

    Saraikela: चिल्गू के पास इथनॉल से लदा टैंकर कार को चपेट में लेने के बाद पलटा, हादसे में तीन लोग घायल, इथनॉल रिसते ही डब्बे में भरने लगे लोग

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गू के पास इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। हालांकि, तीनों की स्थिति सामान्य है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार लोग रांची एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिल्गू के पास हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पलटे टैंकर से इथनॉल का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी।

    पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति संभालते हुए लोगों को सुरक्षित रखने और यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास शुरू किया। दुर्घटना के बाद टैंकर से इथनॉल का रिसाव होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ लोग टैंकर से बाहर निकल रहे इथनॉल को बर्तनों में भरते हुए भी देखे गए। रिसाव के कारण घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर मौजूद लोगों को नियंत्रित किया गया।

    Supreme Court: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

    दूसरी ओर, दुर्घटना के कारण एनएच-33 पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और सड़क पर हल्का जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।

    Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people started filling bins as soon as they touched ethanol Saraikela: Tanker car overturned after being hit by ethanol near Chilgu Saraikela: चिल्गू के पास इथनॉल से लदा टैंकर कार को चपेट में लेने के बाद पलटा three injured इथनॉल रिसते ही डब्बे में भरने लगे लोग हादसे में तीन लोग घायल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Supreme Court: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

    August 25, 2026

    Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

    August 25, 2026

    Jamshedpur: सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में आदित्यपुर निवासी महिला के गले से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की चेन हो गई चोरी

    August 25, 2026
    Recent Post

    Supreme Court: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस

    August 25, 2026

    Saranda Naxal. सारंडा जंगल में डंप से नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से मिले ये हथियार

    August 25, 2026

    Jamshedpur: सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में आदित्यपुर निवासी महिला के गले से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की चेन हो गई चोरी

    August 25, 2026

    Mahadevshal: महादेवशाल धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

    August 25, 2026

    Chakardharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद के पुराने भवन में मिला अज्ञात युवक का शव

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group