Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: हर हर महादेव के जयघोष से सावन की अंतिम सोमवारी को गूंजेगा कालीमाटी रोड, मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: हर हर महादेव के जयघोष से सावन की अंतिम सोमवारी को गूंजेगा कालीमाटी रोड, मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2026Updated:August 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से 26वीं भव्य वार्षिक भजन संध्या का आयोजन सोमवार, 24 अगस्त 2026 को कालीमाटी रोड में किया जाएगा। 25 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा के तहत इस वर्ष भी शिवभक्तों के लिए भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों पर शिवभक्त भक्ति की रसधार में सराबोर होंगे। आयोजन स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक विद्युत सज्जा और बर्फ से निर्मित भव्य शिवलिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने लिया तैयारियों का जायजा

    कार्यक्रम को लेकर हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पंडाल, मंच, विद्युत सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास, यातायात प्रबंधन, पेयजल तथा चाय-भोग प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक एकजुटता का पर्व है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की चरण धूलि में ही ईश्वर की कृपा है और आयोजन में आने वाले प्रत्येक भक्त की सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।

    Hemant Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट में 53 प्रस्ताव मंजूर, सभी थानों में सीसीटीवी, 100 नए ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ व छात्राओं के लिए नैपकिन देने का फैसला

    श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय-पानी और भोग प्रसाद

    आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चाय और भोग-प्रसाद की निशुल्क व्यवस्था की गई है। बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग व्यवस्था रखने के साथ स्वयंसेवकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    स्वयंसेवक श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, अनुशासन, यातायात व्यवस्था और प्रसाद वितरण में सहयोग करेंगे।

    काले ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की

    संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचें और एक सहयोगी की भूमिका निभाएं। उन्होंने स्वयंसेवकों से भी पूरी निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक को मारी गयी थीं 12 गोलियां, जमीन विवाद से जुड़ रहा कनेक्शन, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा लोगों का हुजूम

    उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से 26वीं भजन संध्या को भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा।

    तैयारियों के निरीक्षण के दौरान संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, जितेंद्र चावला, पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जोगिंदर सिंह जोगी, वर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार सिंह सहित प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amarpreeet Singh Kale Bhajan Sandhya Bhog Prasad Har Har Mahadev Har Har Mahadev Seva Sangh Jamshedpur Bhajan Sandhya Jamshedpur news Kalimati Road Mahadev Bhajan Sandhya Manoj Tiwari Religious Event Sawan Last Somwari Sawan Somwari Shiv Bhajan Shiva Devotees हर-हर महादेव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट में 53 प्रस्ताव मंजूर, सभी थानों में सीसीटीवी, 100 नए ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ व छात्राओं के लिए नैपकिन देने का फैसला

    August 26, 2026

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक को मारी गयी थीं 12 गोलियां, जमीन विवाद से जुड़ रहा कनेक्शन, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा लोगों का हुजूम

    August 26, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड पर विधायक सरयू राय बोले—प्रभावशाली लोगों के बैकअप के बिना अपराधी गिरोह नहीं हो सकते मजबूत

    August 26, 2026
    Recent Post

    Hemant Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट में 53 प्रस्ताव मंजूर, सभी थानों में सीसीटीवी, 100 नए ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ व छात्राओं के लिए नैपकिन देने का फैसला

    August 26, 2026

    Nikhar Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक को मारी गयी थीं 12 गोलियां, जमीन विवाद से जुड़ रहा कनेक्शन, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा लोगों का हुजूम

    August 26, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड पर विधायक सरयू राय बोले—प्रभावशाली लोगों के बैकअप के बिना अपराधी गिरोह नहीं हो सकते मजबूत

    August 26, 2026

    Jamshedpur. मानगो जवाहरनगर में अलमारी के लॉकर से 1.5 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी

    August 26, 2026

    Jharkhand: दोहरे हत्याकांड में 45 साल चले मुकदमे को Supreme Court ने न्यायिक व्यवस्था की विफलता बताया

    August 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group