


जमशेदपुर। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-2026 की पूर्ववर्ती कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
सीतारामडेरा स्थित एक होटल में आयोजित एजीएम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गगन रुस्तगी ने की। बैठक में संस्था के सभी आठ संस्थापक सदस्य गगन रुस्तगी, ललित डाँगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, संदीप बजाज, मदन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और महेश सिंघानिया उपस्थित रहे।
ललित डाँगा बने अध्यक्ष, बिस्सू नरेडी को महासचिव की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में गगन रुस्तगी को चेयरमैन, ललित डाँगा को अध्यक्ष और बिस्सू नरेडी को महासचिव बनाया गया। वहीं सीए अभिषेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, महेश सिंघानिया एवं विवेक पुरिया को शामिल किया गया है।
सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित डाँगा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री श्याम भटली परिवार की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार देने तथा संस्था के कार्यों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के समापन पर निवर्तमान अध्यक्ष गगन रुस्तगी ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
एजीएम में संदीप बजाज, धीरज चौधरी, मनोज खेमका, मनोज खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवाल, बंटी चंगील, मुन्ना तापड़िया, प्रदीप बिदासरिया, बिमलेश अग्रवाल, गणेश भालोटिया, विवेक पुरिया, संजय अग्रवाल, पंकज बिनानी, बंटी अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

