Jamshedpur. टाटा स्टील की दो महत्वपूर्ण इकाइयों- वायर डिवीजन जमशेदपुर और टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (TGS) में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस समझौता अंतिम रूप से संपन्न हो गया। टाटा स्टील के जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में प्रबंधन और संबंधित यूनियनों के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों ही इकाइयों के कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि 11 सितंबर को क्रेडिट कर दी जाएगी।

टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वायर एम्प्लॉई यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत वायर डिवीजन में कार्यरत 400 कर्मचारियों के बीच कुल 2.19 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी।
टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत TGS प्लांट में कार्यरत 228 कर्मचारियों के लिए कुल 2.75 करोड़ रुपये बोनस तय किया गया है।

बोनस समझौते के बाद दोनों इकाइयों के कर्मचारियों में भारी उत्साह है। प्रबंधन और यूनियन दोनों ने इसे सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों का परिणाम बताया।

