Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026Updated:September 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत जमशेदपुर महानगर के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शन के माध्यम से तीन मांगें प्रमुखता से रखी जाएगी। जिसमें छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने, छात्रों की आवाज और आंदोलन को कुचलने की कार्रवाई बंद करने और विभिन्न भर्ती परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन युवाओं के हाथ में रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद होनी चाहिए, उनके हाथ में मुकदमे की कॉपी थमाई जा रही हैं। हेमंत सोरेन सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही तय ना करके उन्हें डराने-धमकाने की नीति झारखंड के युवा स्वीकार नहीं करेंगे।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित होंगे। जहां से पैदल मार्च करते हुए जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय की ओर कूच करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन झारखंड के उन सभी युवाओं की आवाज है जो पारदर्शी व्यवस्था, निष्पक्ष भर्ती और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Suicide: राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता की मौत के मामले में रिपोर्ट तलब की, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा, थानेदार समेत अन्य पर FIR दर्ज

November 8, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाली वारदात, बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया जंगल, दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कर दी हत्या

November 8, 2026

Jamshedpur Wethear: दिवाली पर इस बार मौसम खुशनुमा रहेगा, दिन में साफ रहेगा आसमान, 9 से 11 तक बारिश

November 8, 2026
Recent Post

Congress ने मंत्री इरफान अंसारी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

November 8, 2026

Adityapur:आदित्यपुर के होटलों में पुलिस की अचानक रेड, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में, होटल संचालकों से भी पूछताछ

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group