Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का किया निरीक्षण
    Breaking News

    RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ, ट्रैक की स्थिति, संरक्षा, अनुरक्षण और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    संरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष जोर

    निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    चंदौली मझवार स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों का जायजा

    महाप्रबंधक ने चंदौली मझवार स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर, परिचालन व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा

    उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही यात्री सुविधाओं के लगातार उन्नयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    सासाराम और सोन नगर स्टेशन का भी निरीक्षण

    इसके बाद महाप्रबंधक ने सासाराम स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, विद्युत व्यवस्था, शौचालय सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    सोन नगर स्टेशन पर उन्होंने परिचालन और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय और रेलवे अंडरपास की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने रेलकर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

    निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना सहित मुख्यालय और मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amrit Bharat Station Scheme ECR Chandauli Majhwar station redevelopment DDU Son Nagar rail section inspection ECR General Manager Dimpy Garg Hajipur Railway News Sasaram station inspection Son Nagar railway station अमृत भारत स्टेशन योजना उदय सिंह मीना डीआरएम चंदौली मझवार स्टेशन जीएम ईसीआर निरीक्षण झारखंड रेलवे समाचार डीडीयू सोन नगर रेलखंड निरीक्षण पूर्व मध्य रेल पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग पूर्व मध्य रेलवे अपडेट भारतीय रेल नवीनतम समाचार। रेलवे विकास कार्य बिहार रेलवे संरक्षा और गुणवत्ता सासाराम रेलवे स्टेशन सोन नगर स्टेशन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, 190 पायलट हुए शामिल

    September 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: करीम सिटी कॉलेज में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा

    September 7, 2026

    RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने डीडीयू-सोन नगर रेलखंड का किया निरीक्षण

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर का मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    September 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, 190 पायलट हुए शामिल

    September 7, 2026

    Jamshedpur NEWS: एसएसपी ने पोटका और कोवाली थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group