

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और जमशेदपुर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों के लंबित ऋणों के एकमुश्त और आसान निपटारे के लिए अत्यंत आकर्षक प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा रहे हैं। जिससे ग्राहक सम्मानजनक तरीके से कर्ज से मुक्ति पा सकें।राष्ट्रीय लोक अदालत का कैंप जमशेदपुर और घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम जिला) दोनों जगह आयोजित की जाएगी।
विशेष कैंप 8, 9, और 10 सितंबर को आयोजित होगी।कैंप बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओ में आयोजित होगी। जिले के सभी संबंधित कर्जधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत और विशेष कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

