Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?
Breaking News

Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chandil. चांडिल डैम रोड स्थित गांगूडीह मुख्य कैनाल में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक पानी में जा गिरा और चालक उसके अंदर फंस गया। हालांकि नहर में पानी कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बिना देर किए चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को हादसे में मामूली चोट लगी है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।आयशर के नहर में पलटने के बाद इलाके में बालू के परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि एनजीटी के निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में बालू का कथित अवैध कारोबार और बालू लदे वाहनों का परिचालन जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी में तेज बहाव के कारण फिलहाल नदी से बालू उठाव कम है। इसके बावजूद चौका, चांडिल और नीमडीह इलाके में डंप किए गए बालू से आपूर्ति किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों का दावा है कि नीमडीह क्षेत्र से रात के समय बड़े पैमाने पर बालू लदे हाइवा और अन्य भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है।

Adityapur: आदित्यपुर में काली पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, जानें मामला?

Jamshedpur: काशीडीह में अभय सिंह के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur: आदित्यपुर में काली पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, जानें मामला?

November 10, 2026

Jamshedpur: काशीडीह में अभय सिंह के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

November 10, 2026

Jamshedpur: दिवाली पर बिगड़ी जमशेदपुर की हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स रात में 206 तक पहुंचा

November 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur: NH-33 पर पारडीह में पास पुआल लदी पिकअप वैन में लगी भीषण आग

November 10, 2026

Jamshedpur: आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का 12 नवंबर को बदले मार्ग से होगा परिचालन

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group