Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम की 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय के सवाल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम की 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय के सवाल

News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है।यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अनियमितता बरतने की आदत हो गई है और उन्होंने अनियमित कार्य करना अपनी कार्य-संस्कृति का अंग बना लिया है।

सरयू राय ने कहा कि बीते दिनों एक समाचार पत्र में मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के कार्यालय से छोटी-बड़ी कुल 55 योजनाओं के क्रियान्वयन की निविदा प्रकाशित की गई है। इन योजनाओं की लागत राशि
5,58,05,870 रुपए है।उन्होंने कहा: सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस दिन निविदा प्रकाशित हुई, उसके पांच दिन पहले ही राज्य सरकार निविदा निष्पादन कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों के दर में परिवर्तन कर चुकी थी।

सरयू राय ने कहा कि सरकार ने नया शेड्युल ऑफ रेट (एसओआर) निर्धारित कर सभी कार्य विभागों को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बावजूद मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के कार्यालय से प्रकाशित निविदा में सामग्रियों के पुराने दर के आधार पर ही कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया गया।

सरयू राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सामग्रियों के दर में परिवर्तन की सूचना मिलते ही मानगो नगर निगम के अधिकारी अविलंब निविदा को रद्द करेंगे और परिमाण विपत्र का मूल्य सामग्रियों के नए दर के आधार पर निर्धारित करेंगे। यानी नए दर के अनुरूप प्राक्कलन तैयार कर पुनः निविदा प्रकाशित की जाएगी। लेकिन, मानगो नगर निगम ने ऐसा नहीं किया।

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

श्री राय ने कहा कि इसी मामले में पथ निर्माण विभाग का रवैया बिल्कुल अलग रहा। करीब पांच दिन पहले पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय से मानगो की दो महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मति के लिए सामग्रियों के पुराने दर पर ही परिमाण विपत्र का मूल्य आकलित किया गया था और इसी आधार पर निविदा की गई थी।

सरयू राय ने बताया कि जैसे ही पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जानकारी मिली कि सरकार ने परिमाण विपत्र में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के लिए नया दर निर्धारित कर दिया है, उन्होंने प्रकाशित निविदा को रद्द कर दिया। इसके बाद सामग्रियों के नए दर के अनुसार प्राक्कलन तैयार करके पुनः निविदा प्रकाशित कर दी गई।सरयू राय ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा रद्द की गई दोनों सड़कें भी मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंदर ही हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब उसी क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग नए एसओआर के आने के बाद पुराने दर पर आधारित निविदा को रद्द कर सकता है और नए दर के आधार पर पुनः निविदा कर सकता है, तो मानगो नगर निगम ऐसा क्यों नहीं कर रहा है?

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को स्पष्ट रूप से कहा कि पुराने सामग्रियों के दर पर तैयार की गई निविदा को रद्द किया जाए और नए दर के अनुरूप कार्यों का प्राक्कलन तैयार करके पुनः निविदा प्रकाशित की जाए, अन्यथा उनके द्वारा प्रकाशित की गई निविदा अनियमित मानी जाएगी। कोई भी नागरिक यदि निविदा के बारे में सरकार को सूचित करेगा तो उनके द्वारा प्रकाशित निविदा बेकार हो जाएगी।

सरयू राय ने यह भी कहा कि उन्हें मालूम है कि किस दबाव में जल्दबाजी में निविदा तैयार की गई और उसे आनन-फानन में प्रकाशित कर दिया गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी तरह का काम मानगो नगर निगम में होता रहा तो यही कहा जाएगा कि मानगो नगर निगम में अनियमितता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026

Supreme court का आदेश, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं, हिरासत में लेने से शुरू होगी 24 घंटे की गिरफ्तारी की समयसीमा

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group