Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती में गणेश प्रतिमा विसर्जन का विवाद हिंसक झड़प में बदला, चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, कई जख्मी
Breaking News

Jamshedpur: तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती में गणेश प्रतिमा विसर्जन का विवाद हिंसक झड़प में बदला, चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, कई जख्मी

News DeskBy News DeskSeptember 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.  मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। बस्ती के ऊपरी और निचले टोला के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, बेलचा और ईंट-पत्थर चलने की बात सामने आई है। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुक्रवार को हुआ था विवाद, बाद में हुआ था समझौता
स्थानीय महिला सीमा के अनुसार, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बाद में स्थानीय स्तर पर समझौता कर मामला शांत करा दिया गया था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 5:45 बजे सुशील नामक युवक करीब 50 लोगों के साथ बस्ती पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समूह के कुछ लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, बेलचा और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

मारपीट में पांच लोग घायल
हिंसक झड़प में आकाश, मुन्ना थापा, छोटू रजक, धीरज और राहुल घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बस्ती में तनाव और दहशत का माहौल है। स्थानीय महिलाओं ने रात में दोबारा हमला होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और एहतियात के तौर पर बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एमजीएम थाना पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Congress नेता राहुल गांधी का आरोप, E20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नकारा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

November 8, 2026

Congress नेता राहुल गांधी का आरोप, E20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नकारा

November 8, 2026

Cancer Medicine: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी, व्यापार मार्जिन की सीमा तय

November 8, 2026
Recent Post

Railway: ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर दक्षिण पूर्व रेलवे सख्त, मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस की झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन होगी मॉनिटरिंग

November 8, 2026

Congress नेता राहुल गांधी का आरोप, E20 बन गया 420’, लोगों की कार से हो रही पेट्रोल की चोरी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नकारा

November 8, 2026

Cancer Medicine: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी, व्यापार मार्जिन की सीमा तय

November 8, 2026

Sonia Gandhi बोलीं-बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे, BJP का पलटवार, बाबर अब भी कांग्रेस के दिल में है

November 8, 2026

New Steel Plant: जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और पोस्को क्योंझर में लगाएंगे स्टील प्लांट, उत्पादन क्षमता होगी 50 लाख टन प्रति वर्ष

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group