Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
    Headlines

    Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सीतारामडेरा और साकची थाना क्षेत्रों में अलग-अलग छापेमारी कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, जुआ-लॉटरी से संबंधित कागजात, लॉटरी बोर्ड और अन्य सामान बरामद किए हैं।

    पहली कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने राहुल के पास से 1,820 रुपये नकद, सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आम लोगों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर जुआ और लॉटरी के जरिए ठगी किए जाने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

    Chaibasa: मनोहरपुर में 3 लड़कियों के अपहरण के बाद हड़कंप, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

    वहीं, दूसरी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में की गई। यहां अवैध लॉटरी और जुआ संचालन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
    इनके पास से पुलिस ने दो लॉटरी बोर्ड, 2,510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबर लिखी कॉपियां, रियलमी मोबाइल और गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों द्वारा अधिक पैसे का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाने की बात सामने आई है।दोनों मामलों में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ; four arrested from Jamshedpur: Major police crackdown Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई on illegal gambling and lottery Sitaramdera and Sakchi. सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: मनोहरपुर में 3 लड़कियों के अपहरण के बाद हड़कंप, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

    September 23, 2026

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    September 23, 2026

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    September 23, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: मनोहरपुर में 3 लड़कियों के अपहरण के बाद हड़कंप, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

    September 23, 2026

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    September 23, 2026

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    September 23, 2026

    Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

    September 23, 2026

    Jamshedpur: पढ़ाई के लिए मामा से लिए थे 24 हजार रुपये, मां ने डांटा तो घर से निकल गयी बिरसानगर की छात्रा, अब तलाश रहे परिजन

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group